Friday 29 July 2022

प्रेमचंद जयंती 
केंद्रीय विद्यालय देवगढ़ , पुस्तकालय  में दिनांक 30-07-2022 को भारत के उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती को हर्ष के साथ मनाया गया | इस अवसर पर पाठक मंच के छात्र  सदस्यों द्वारा कहानी वाचन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया | पुस्तकालय में उपलब्ध प्रेमचंद जी की पुस्तकों को भी प्रदर्शित किया गया | प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने भी कहानी सुनकर इस  प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया|