Monday 30 July 2018

,
Image result for munshi premchand biography in hindi

मुंशी प्रेमचंद जन्मदिवस ३१ जुलाई १८८० 


मुंशी प्रेमचंद के जन्मदिवस  के उपलक्ष्य में दिनांक 31/7/2018 को केंद्रीय विद्यालय देवगढ़ में उनके द्वारा लिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगायी गयी | विद्यार्थियों को उनके जीवन चरित्र की बारे में जानकारियां दी गयी साथ ही कक्षा 6 के बच्चो को प्रेमचंद द्वारा रचित दो प्रसिद्ध कहानियो दो बैलों की कथा व ईदगाह को दिखाया गया |


 
 प्रेमचंद (३१ जुलाई १८८० – ८ अक्टूबर १९३६) हिन्दी और उर्दू के महानतम भारतीय लेखकों में से एक हैं।मूल नाम धनपत राय प्रेमचंद को नवाब राय और मुंशी प्रेमचंद के नाम से भी जाना जाता है। उपन्यास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखकर बंगाल के विख्यात उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने उन्हें उपन्यास सम्राट कहकर संबोधित किया था। प्रेमचंद ने हिन्दी कहानी और उपन्यास की एक ऐसी परंपरा का विकास किया जिसने पूरी सदी के साहित्य का मार्गदर्शन किया। आगामी एक पूरी पीढ़ी को गहराई तक प्रभावित कर प्रेमचंद ने साहित्य की यथार्थवादी परंपरा की नींव रखी। उनका लेखन हिन्दी साहित्य की एक ऐसी विरासत है जिसके बिना हिन्दी के विकास का अध्ययन अधूरा होगा। वे एक संवेदनशील लेखक, सचेत नागरिक, कुशल वक्ता तथा सुधी (विद्वान) संपादक थे। बीसवीं शती के पूर्वार्द्ध में, जब हिन्दी में तकनीकी सुविधाओं का अभाव था, उनका योगदान अतुलनीय है। प्रेमचंद के बाद जिन लोगों ने साहित्‍य को सामाजिक सरोकारों और प्रगतिशील मूल्‍यों के साथ आगे बढ़ाने का काम किया, उनमें यशपाल से लेकर मुक्तिबोध तक शामिल हैं।

जीवन परिचय

प्रेमचंद का जन्म ३१ जुलाई १८८० को वाराणसी के निकट लमही गाँव में हुआ था। उनकी माता का नाम आनन्दी देवी था तथा पिता मुंशी अजायबराय लमही में डाकमुंशी थे|
 उपन्यास :  'रंगभूमि' (1925), 'कायाकल्‍प' (1926), 'निर्मला' (1927), 'गबन' (1931), 'कर्मभूमि' (1932),
  • गोदान १९३६ |


प्रमुख कहानिया :     रानी सारन्धा, नमक का दरोगा,सौत, आभूषण, प्रायश्चित, कामना,  मन्दिर और मसजिद
घासवाली, महातीर्थ, सत्याग्रह, लांछन, सती, लैला, मन्त्र",बड़े घर की बेटी |





Tuesday 3 July 2018


केंद्रीय विद्यालय देवगढ़ (राज.)
KENDRIYA VIDYALAYA DEOGARH (RAJ.)


राष्ट्रीय पठन दिवस एवं पठन माह आयोजन
NATIONAL READING DAY AND READING MONTH CELEBRATION
















Story Telling Competition is Going on..







Story Telling Competition Winners 
बुक मार्क कम्पटीशन प्रतियोगिता 
के विजेता :

कक्षा 6  I : काव्या           कक्षा 7     I : रानी                कक्षा   8    I  : रक्षिता
      II : परी मेवारा                II : आदित्य शर्मा                  II  : प्रेरणा
      III : दिव्यांशी                  III  :  माधव कंसारा                III  : शारदा 

कहानी कथन प्रतियोगिता के विजेता :
        कक्षा 6       I :     दिव्यांशी                      कक्षा   8    I  : प्रेरणा चौहान
                  II   महीपाल                                   II  : गिरिराज कँवर
                  III :     शिव सागर                             III  : शारदा हिनोनिया

कहानी लेखन प्रतियोगिता के विजेता :
अंग्रेजी कहानी लेखन के विजेता          हिंदी कहानी लेखन के विजेता
      I :    गौरव सोनी  (VIII)                  I   कुसुम कँवर (VIII)    
   II  : निलेश कुमार वर्मा (VIII)        II   राजेश्वरी (VIII)    
   III  : सुमित्रा मौर्य (VIII)            III   शारदा (VIII)   

पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता के विजेता :    कुलभूषण सिंह (IX)
                                        II   विदित शर्मा (IX)
                                     III   राहुल मेहता (IX) 

कविता लेखन / निबन्ध लेखन प्रतियोगिता के विजेता :
    निबन्ध लेखन के विजेता                  कविता लेखन के विजेता
      I :  गौरव सोनी  (VIII)                               I  ज्योत्स्ना    (VIII)    
   II  : निखिल त्रिवेदी (VIII)                 II  संजना मीना  (VIII)    
   III  : इशिता नारानिया (VIII)              III  कुसुम     (VIII)    
                                         III  टीना गोस्वामी  (IX)