Tuesday 15 September 2020

हिंदी पखवाडा के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताये




अभिनंदन हिन्दी 

माणिक,मोती,कंचन  हिन्दी .
तिलक राष्ट्र का चंदन हिन्दी .

अपनो  से भी अपनी लगती ,
रेशम  सा एक  बंधन  हिन्दी .

श्रेष्ठ , सरल ,सुंदर, संस्कारी , 
मिश्री  सा  सम्बोधन  हिन्दी .

भाषाओं  के  वन-उपवन मे ,
सरस  और  सम्मोहन हिन्दी .

विश्व  चेतना  बन  मुस्काती ,
हृदय  से  अभिनंदन  हिन्दी .

 हिन्दी
 दिवस की शुभकामनाएं